नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की तारीख बदली अब 19 को होगी कार्रवाई
कोण्डागांव, 17 दिसम्बर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकायों में निर्वाचन हेतु वार्डों का आरक्षण हेतु नियत तिथि में अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए 19 तारीख को आरक्षण की प्रक्रिया के लिए तिथि निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका परिषद कोण्डागांव के 22 वार्ड, नगर पंचायत फरसगांव के 15 वार्ड और नगर पंचायत केशकाल के 15 वार्ड के लिए 19 को अपरान्ह 2 बजे से आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी।
