अपार आईडी, पाठ्यक्रम, मध्यान्ह भोजन के विषयों पर प्रधान पाठकों की बैठक

 

दंतेवाड़ा, 14 दिसंबर 2024। शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देश पर शनिवार को 14 एवं 15 संकुलों के प्रधान पाठकों की बैठक दो पालियों में ली गई। बैठक में विकासखंड अंतर्गत कुल 167 प्राथमिक शालाओं से अपार आईडी, पाठ्यक्रम की पूर्णता, मध्यान्ह भोजन, नकपेम पोर्टल में अपडेशन, स्कूल जतन योजना की प्रगति, दर्ज संख्या के अनुपात में उपस्थिति, बालमित्र के कार्य एवं सहयोग, 5वीं – 8वीं की परीक्षा एवं अन्य विषयों पर प्रत्येक स्कूल से विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी दामोदर सिंह ध्रुव, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, हरीश कुमार सिन्हा, खंड स्त्रोत समन्वयक, सहित संकुल समन्वयक उपस्थित रहे ।

 

इन्हें भी पढ़े