आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 13 दिसम्बर 2024। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम पड़गांव की 8 वर्षीय कु. प्रीति दुग्गा की आग में जलने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित सुरेश कुमार दुग्गा और श्रीमती हिराय बाई को संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।