दुर्घटना में मृतक के प्रतिनिधि को दो लाख राशि स्वीकृत
महासमुंद 13 दिसंबर 2024। कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त विनय कुमार लंगेह ने टक्कर मारकर भागने मोटर यान दुर्घटना से हुई मृत्यु पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के लिए प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी निवासी मंगलूराम की 13 जुलाई 2022 को मोटरयान दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र शत्रुघन को दो लाख रुपए की राशि प्रतिकर के रूप में स्वीकृत की गई है।
