एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 31 तक आवेदन
नारायणपुर, 13 दिसम्बर 2024। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेड़ीबेड़ा एवं ओरछा (छोटेडोंगर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेन्द्र सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 तक निर्धारित किया गया था। अब उसे संशोधित करते हुए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए एक से 8 जनवरी तक समय घोषित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घण्टे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए इच्छुक छात्र वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in का प्रयोग कर सकते हैं।
