महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में मेहमान प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 13 दिसम्बर 2024। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) ने मेहमान प्रवक्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। छोटेडोंगर आई.टी.आई में स्टेनो (हिंदी) एवं आईटीआई में विद्युतकार के पद पर 14 से 24 तारीक तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा में आवेदन पत्र संस्था में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए महिला आईटीआई नारायणपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
