अंत्यावसायी विभाग द्वारा ऋण वसूली शिविर 16 से
कोण्डागांव, 12 दिसम्बर 2012। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और सफाई कामगार वर्ग को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया गया था। लाभार्थियों द्वारा ऋण की अदायगी समय पर नहीं करने पर ऋण वसूली की जा रही है। अंत्यावसायी विभाग द्वारा सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने ऋण की राशि समय पर और नियमित रूप से कार्यालय में जमा करें। ऋण की अदायगी में लापरवाही करने वाले लाभार्थियों और उनके जमानतदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने समाज प्रमुखों, स्थानीय प्रतिनिधियों और अन्य सम्माननीय व्यक्तियों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। अंत्यावसायी विभाग द्वारा ऋण वसूली शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा बकायादारों से वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर ऋण राशि की अदायगी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए कोण्डागांव तहसील कार्यालय में 16 तारीख को , माकड़ी तहसील कार्यालय में 17 को , फरसगांव तहसील कार्यालय में 19 तक विभाग के नियमों का पालन करते हुए ऋण राशि जमा कर लाभार्थी ऋण मुक्त हो सकते हैं, जिससे उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल सके।
