ग्राम झोडि़याबाड़म में कोटवार के नए पद के लिए सूचना जारी, दावा-आपत्ति 19 तक
दंतेवाड़ा, 11 दिसंबर 2024। कार्यालय तहसील गीदम से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में ग्राम पंचायम झोडि़याबाड़म के कार्य का संचालन ग्राम बिंजाम कोटवार इन्सू राम नेताम के द्वारा किया जा रहा है। अतएव ग्राम झोडि़याबाड़म में कोटवार का नया पद सृजित किये जाने आवेदन मूलतः अनुविभागीय अधिकारी से तहसीलदार न्यायालय में प्राप्त हुआ है। इस प्रकरण की सुनवाई हेतु तिथि 19 तारीख नियत है। इस संबंध में 5 तारीख को उद्घोषणा अनुसार जन सामान्य को सूचित किया गया है कि जिस किसी व्यक्ति, संस्था को कोई आपत्ति हो तो सुनवाई हेतु विहित तिथि 19 तक सक्षम दावा, आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है, नियत तिथि के पश्चात किसी भी व्यक्ति, संस्था के द्वारा किसी प्रकार का प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा।
