दो प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 10 दिसंबर 2024। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए डबरी में गिरने और आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के दो प्रकरण में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील आमाबेड़ा अंतर्गत ग्राम आलानार निवासी 05 वर्षीय सुरेश गावड़े की गड्ढा में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता श्री सन्नू राम तथा श्रीमती मनसी को संयुक्त रूप से चार लाख रूपए तथा गेड़गांव निवासी 19 वर्षीय सुभाष कोमरा की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित श्रीमती जैनीबाई को चार लाख रूपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

इन्हें भी पढ़े