मावा मोदोल स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा परिणाम जारी

उत्तर बस्तर कांकेर 10 दिसंबर 2024। जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘मावा मोदोल’ कार्यक्रम के तहत निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भानुप्रतापपुर में कराया जाना है, इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी का पंजीयन गुगल फार्म के माध्यम से कराया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के 4 सेंटरों में स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा आयोजित किया गया था, जिसकी परीक्षा परिणाम की सूची जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े