नेत्र जांच व निदान शिविर का लाभ लेने पहुचे नागरिक
महासमुंद। महावीर इंटरनेशनल शाखा महासमुंद द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत खट्टी में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन स्व. अशोक चौरडिया की स्मृति में पंचायत भवन में किया गया। शिविर में उपस्थित अतिथि सरपंच दूज राम साहू, संस्था के अध्यक्ष हेमंत मालू, उपाध्यक्ष मनोज मालू द्वारा भगवान महावीर की छायाचित्र में माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। शिविर में आसपास के गांव से बड़ी संख्या में मरीजों ने नेत्र जांच कराया एवं उसमें से करीब 50 मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। उक्त मरीज को संस्था एवं एमजीएम नेत्रालय संस्था रायपुर द्वारा बस सेवा द्वारा रायपुर रवाना किया गया। जहां उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन एमजीएम नेत्रालय में होना है। मरीजों के रहने भोजन व्यवस्था एवं आने-जाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क रूप से संस्था द्वारा किया जा रहा है। साथ ही 50 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण एवं 40 मरीजों को आई ड्राफ्ट का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारी सह सचिव प्रतीक चौरडि़या, सदस्य सुभाष बाफना, दिलीप बुरड़, रमेश सांखला, निर्मल चोपड़ा, मुकेश चौरडिया, प्रशांत चोपड़ा एवं सेवा के रूप में सुमित अग्रवाल, श्रेयांश कोटडिया व गोपी भाई व सरपंच दूजराम साहू, राकेश साहू ने योगदान दिया। आसपास के गांव में प्रचार के लिए संस्था द्वारा ई-रिक्शा कर लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। जिसमें 180 मरीज ने अपनी आंखों की जांच करवाई। साथ ही आदर्श कन्या उच्च. माध्य. शाला खट्टी में प्रधान पाठक शशि कुमार साहू व शिक्षकों की उपस्थिति में महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा बच्चों के लिए मास्क व लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया गया। एमजीएम हॉस्पिटल नेत्रालय के डॉ. दीक्षा, रमेश कुलदीप, जागेश्वरी चंद्राकर, उषा कुजूर, गायत्री, प्रकाश ने भी शिविर में अपना योगदान दिया। यह जानकारी संस्था के सचिव रविंद्र जैन ने दी।
