एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 10 तक ऑनलाइन आवेदन

उत्तर बस्तर कांकेर 6 दिसम्बर 2024। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए www.eklavya.cg.nic.in के माध्यम से 10 तारीख तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। भरे गए ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 11 से 19 तक है तथा प्रवेश चयन परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु पात्रता रखने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं जनपद पंचायत कार्यालय में मण्डल संयोजक से संपर्क किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े