विधानसभा सत्र, कलेक्टर ने नोडल-सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त
धमतरी, 06 दिसम्बर 2024। विधानसभा का सत्र 16 से शुरू होकर 20 तक चलेगा। इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी, जिसमें प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल सूचना, अशासकीय संकल्प इत्यादि के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर बी.एस.मरकाम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
