अग्निवीर सेना भर्ती रैली, जनरल ड्यूटी पद के लिए 9 व टेक्नीकल, क्लर्क, ट्रेडमेन के लिए 11 को शारीरिक दक्षता परीक्षा

धमतरी, 6 दिसम्बर 2024। अग्निवीर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 4 से 12 तारीख तक रायगढ़ में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि अग्निवीर (थलसेना) लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए 9 ताीरख और अग्निवीर टेक्नीकल, क्लर्क, ट्रेडमेन पदों के लिए 11 तारीख को शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के अभ्यर्थियों के लिए केवड़ा बाड़ी मंगल भवन (मो.नं. +91-91311-14182), रैन बसेरा केवड़ा बाड़ी बस स्टैण्ड नया/पुराना (मो.नं. +91-79996-21447) और बेलादुला खर्राघाट मंगल भवन (मो.नं. +91-73893-98153) में निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई।

इन्हें भी पढ़े