अग्निवीर भर्ती 9-11 को होगी, अभ्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस
बलौदाबाजार,5 दिसम्बर 2024। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 4 से 12 तारीख तक रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। जिले के आवेदकों के लिए 9 एवं 11 तारीख को आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगाऱ अधिकारी ने बताया है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों के लिये जिला प्रशासन द्वारा रायगढ़ स्टेडियम तक पहुंचने के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध है। शरीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यार्थी समस्त आवश्यक दस्तावेज ( रैली से संबंधित) के साथ 8 तारीख को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होगें। बस दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार से रायगढ़ स्टेडियम के लिये रवाना हो जायेगी।
