आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 16 तक
बलौदाबाजार,5 दिसम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र तिल्दा-3 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। मूल्यांकन समिति के अनुमोदन पश्चात् दावा आपत्ति 5 से 16 तारीख तक जमा करा सकते है। समयावधि समाप्त होने के पश्चात् आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
