निक्षय निरामय अभियान सौ दिन तक चलेगा, घर-घर दी जाएगी दस्तक

कोण्डागांव, 5 दिसंबर 2024। टीबी (क्षय रोग), कुष्ठ रोग, मलेरिया और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए एक विशेष 100-दिन अभियान की शुरुआत 7 तारीख से की जाएगी। यह अभियान मार्च 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य इन बीमारियों की परीक्षण करनाऔर उपचार को जन-जन तक पहुंचाना तथा इन बिमारियो को जन सामान्य को होने से बचाना है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय के मीटिंग हॉल में एक दिवस का प्रशिक्षण रखा गया, जिसमें विकासखंड के समस्त अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
100 दिन अभियान का फोकस न केवल टीबी, कुष्ठ रोग और मलेरिया के मामलों को नियंत्रित करना है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना है। अभियान के मुख्य उद्देश्य टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच और उपचार के जरिए अधिक से अधिक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त को को बनाने का लक्ष्य है। कुष्ठ रोग के निदान के लिए शुरुआती पहचान और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के प्रयास करना, मलेरिया नियंत्रणरू मच्छरजनित बीमारियों से बचाव और उपचार और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
निःशुल्क परीक्षण और शिविर ग्रामीण और शहरी इलाकों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर टीबी, कुष्ठ और मलेरिया का मुफ्त परीक्षण किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देते हुए बुजुर्गों के लिए रक्तचाप, मधुमेह, आंखों और जोड़ों की समस्याओं की विशेष जांच की जाएगी। टीबी, कुष्ठ रोग और मलेरिया के मरीजों और वृद्ध व्यक्तियों को दवा और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। समुदाय जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, रैलियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बीमारियों के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मच्छर नियंत्रण अभियान के लिए मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान चला कर हर व्यक्ति की टेस्टिंग की जायेगी तथा जो मलेरिया ग्रसित पाये जायेंगे तो उनका पूर्ण उपचार किया जायेगा। वरिष्ठ नागरिक कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं और इन बीमारियों का खतरा उनकी कमजोर इम्यूनिटी के कारण बढ़ जाता है। इस अभियान में बुजुर्गों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्राथमिकता होगी, ताकि वे स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

इन्हें भी पढ़े