छू लो आसमान संस्था में भौतिक शास्त्र में कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित, 13 को होगा साक्षात्कार

दंतेवाड़ा, 5 दिसंबर 2024। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संचालित ’’छू लो आसमान’’ पी.ई.टी., पी.एम.टी आवासीय कोचिंग सेंटर बालूद में कक्षा 11 वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को नीट, जेईबी कोचिंग हेतु विषय विशेषज्ञ शिक्षक (भौतिक शास्त्र) एवं वॉक-इन-इंटरव्यू 1 पद हेतु हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में निर्धारित अहंताओं पूर्ण करने वाले आवेदक 13 तारीख को ’’छू लो आसमान बालक आवासीय विद्यालय संस्थान बालूद में उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में आवष्यकष्षैक्षणिक योग्यता एमएससी, बीई,बीटेक, या एमटेक तथा वांछनीय योग्यता आईआईटी, एनआईटी, आईआईएसईआर, आईआईएस, एनआईएसईआर से या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग कार्य अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़े