मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से किरनलाल को मिली नई जिदंगी

बलरामपुर, 4 दिसम्बर 2024। नगर पंचायत वाड्रफनगर के निवासी 50 वर्षीय किरनलाल गोयल साधारण किसान परिवार से है। वे अपनी पत्नि व बच्चों के साथ रहते है। और खेती बाड़ी कर अपना जीवन निर्वाह कर रहे है। किरनलाल को सीने में दर्द और सूजन के बीमारी के कारण गंभीर असुविधा का अनुभव होने लगा तथा उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। साधारण परिवार होने से उनके जीवन में यह बीमारी आर्थिक संकट का कारण बन रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह ईलाज कराने में असमर्थ थे। यह समस्या उनके लिए जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष जैसी थी। यह बीमारी ना की उनके शरीर को न सिर्फ कमजोर कर रही थी।
किरनलाल को असुविधा महसूस होते ही नजदीकी अस्पताल में उपचार हुआ वहां कोई आराम नहीं मिला, तब वे संजीवनी अस्पताल रायपुर ईलाज कराने गये वहां उन्हें कैंसर होना पाया गया। इस दौरान उनको कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी कि कभी वो ठीक हो जाएंगे तब उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। यह जानकारी उन्हें जिला अस्पताल से प्राप्त हुई। उन्होंने तुरंत इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें 6 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई। सहायता राशि स्वीकृत होने के पश्चात बालको हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती हुए जहां चिकित्सक से परामर्श के पश्चात चिकित्सकों की टीम ने गंभीरता से जांच कर उपचार प्रारम्भ किया और सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया इस ऑपरेशन की कुल 6 लाख रुपये था। यह राशि किरनलाल के लिए अपने दम पर एकत्र कर पाना काफी मुश्किल था, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत किरनलाल का सम्पूर्ण उपचार योजना अंतर्गत किया गया। किरनलाल का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया और वह स्वास्थ्य एवं कल्याण की एक नई भावना के साथ अपने घर वाड्रफनगर परिवार के साथ लौट आया। योजना से उपचार उपरांत किरनलाल को न केवल असहनीय पीड़ा से राहत मिली उन्हे अपनी जीवन को पूर्व की भॉति सामान्य होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के योजना का आभार व्यक्त किया। किरनलाल गोयल के जीवन में हुए बदलाव में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की भूमिका महत्वपूर्ण है। किरनलाल और उनके परिवार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान किया। जिससे अनावश्यक खर्चों के बोझ के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल संभव हो सका। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने न केवल उनके जीवन को बचाया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि सरकार की योजना जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बना सकती हैं। श्री किरनलाल कहते हैं कि मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील योजना से उनको नई जिंदगी मिली है, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता राशि से उन जैसे कई परिवारों को बड़ी मदद मिली है।

इन्हें भी पढ़े