निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ अभियान 7 से

बलरामपुर, 4 दिसम्बर 2024। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में ‘‘निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़’’ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के संबंध में चार चरणों में 7 तारीख से अभियान की शुरूआत की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के संबंध में मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा अभियान के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। अभियान को सफल बनाने विभाग पूरी तरह संकल्पित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि उक्त अभियान में अपने सहभागिता निभाए एवं विभाग का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जिले में टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वयोवृद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत सर्विलेंस किया जाएगी। वही मलेरिया कार्यक्रम अंतर्गत लोगों को मलेरिया बीमारी से बचने हेतु मच्छरदानी लगाकर सोने हेतु दल द्वारा प्रोत्साहित किया जावेगा। मितानिन/सर्वे दल के सदस्यों के द्वारा टीबी, कुष्ठ, मलेरिया उन्मूलन एवं वयोवृद्ध देखभाल हेतु गतिविधियां की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े