कलेक्टर ने जारी किया आदेश, दो जिला बदर
बलौदाबाजार,4 दिसम्बर 2024। कलेक्टर दीपक सोनी ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किया है। जिला बदर होने वालों में संतोष कुमार पाड़े ग्राम कुकुराचुंदा थाना हथबंद एवं कृष्णा उर्फ सोनू चतुरे थाना हथबंद शामिल है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है। जिसमें एक साल के कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सीमाओं से आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिया गया है।
