अवैध शराब पर कार्रवाई, 170 लीटर हाथभठ्ठी व 43 सौ किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट

बलौदाबाजार,4 दिसम्बर 2024। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण,भंडारण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम कारी में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अखिलेश डहरिया के मकान से 40 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब जब्त किया गया।
इसी प्रकार ग्राम धनगांव में भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर डबरी तालाब के किनारे 65 बल्क लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब एवं 2500 किग्रा महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्टीकरण किया गया।
ग्राम खैरी में नाला किनारे 65 बल्क लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जब्त एवं 1800 किग्रा महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्टीकरण किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक मदनलाल ध्रुव , नगर सैनिक राजकुमार, चिंतामणी डहरिया, शीतल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन्हें भी पढ़े