आर्गेनिक दन्तेवाड़ा कॉन्क्लेव 7 को, कृषि मंत्री होंगे मुख्यअतिथि

दंतेवाड़ा, 4 दिसंबर 2024। जिले में 7 तारीख को ऑडिटोरियम एजुकेशन सिटी जावंगा में आर्गेनिक दन्तेवाड़ा कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि जिले में जैविक खेती अंतर्गत 110 ग्राम एवं 65,279 हेक्टेयर भूमि के जैविक प्रमाणीकरण प्राप्त करने के उपलक्ष्य में उपरोक्त कॉन्क्लेव का भव्य स्तर पर आयोजन होगा। इस अवसर पर जिले के जैविक कृषकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार आर्गेनिक दन्तेवाड़ा कॉन्क्लेव का आयोजन न केवल जैविक खेती की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि यह अन्य जिलों और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। इस कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे और अध्यक्षता विधायक चैतराम अटामी करेंगे। जिले के जैविक किसानों को सम्मानित करने की यह पहल इस क्षेत्र में कृषि और पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहन देने के उत्तम प्रयासों में से एक है।

इन्हें भी पढ़े