राजीव युवा उत्थान योेजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन 23 तक
बलरामपुर, 4 दिसम्बर 2024। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभियर्थियों को बिलासपुर में कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन संभागीय मुख्यालय के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, सरगुजा, दुर्ग में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन किया जा सकता है।
