जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक 6 को
बलरामपुर, 4 दिसम्बर 2024। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 6 तारीख को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में संबंधित सदस्यों को समय उपस्थित होने को कहा है।
