परीक्षा प्रणाली पर मार्गदर्शन देने कार्यशाला
महासमुंद। शास.पीजी काॅलेज के विवेकानंद सभागार में कला संकाय के द्वारा बीए प्रथम सेमेस्टर नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा प्रणाली पर मार्गदर्शन के लिए एक दिवसीय परीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. सी खलखो एवं सहसंयोजक डाॅ. सीमा रानी प्रधान थे। कार्यक्रम में डाॅ. रीता पांडेय, मुख्य वक्ता डाॅ. ईपी चेलक, डाॅ मालती तिवारी, डाॅ. दुर्गावती भारतीय, प्रो. दिलीप बढ़ई उपस्थित थे। इस अवसर पर परीक्षा प्रणाली पर चर्चा करते हुए प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे ने परीक्षा को छात्र जीवन का अहम हिस्सा बताया। मुख्य वक्ता डाॅ. ईपी चेलक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित नियमित स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रणाली के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।
परीक्षा में डिसिप्लिन स्पेसिफिक काेर्स व अन्य विषय के लिए प्रश्न पत्रों को दा सेक्शन अ और ब में बांटा गया। जिसके अंतर्गत आॅब्जेक्टिव प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पर प्रत्येक यूनिट से दो प्रश्न अथवा के साथ पूछे जाएंगे। इस अवसर पर कला संकाय के रेणुका साहू, डाॅ. गरिमा दीवान, गायत्री चंद्राकर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार व्यक्त डाॅ. रीता पांडेय तथा संचालन विजय कुमार मिर्चे द्वारा किया गया।
