राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा में शामिल हुए रिवरडेल के 3 खिलाड़ी

महासमुंद। स्थानीय मिनी स्टेडियम में 25 से 29 नवंबर तक आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता मंे देशभर के 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें छग की टीम ने बालक-बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। छग की टीम में रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल के कुल 3 छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें साहिल साहू, निहारिका पटेल एवं अनुराग बनर्जी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में छग की टीम ने बालिका वर्ग में दिल्ली एवं बालक वर्ग में हरियाणा को हराकर नेशनल विजेता का िखताब हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य श्रीमती पूजा शर्मा एवं शिक्षक गणों एवं हैंडबॉल सचिव एवं कोच सैयद इमरान अली एवं मैनेजर सुमित सिंह रामगढ़िया ने हर्ष व्यक्त किया है।