सड़क दुर्घटना में मृत्यु व घायल प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर, 3 दिसम्बर 2024। सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा मृतक के परिजन को 25 हजार रूपये तथा घायल को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। भानुप्रतापपुर तहसील अंतर्गत ग्राम भीरागांव निवासी बिरेन्द्र कुमार मंडावी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता प्रेमसिंह मंडावी के लिए 25 हजार रूपये और सड़क दुर्घटना में घायल होने पर ग्राम सोनेकन्हार निवासी श्री दानचू राम को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
