कस्तुरमेटा, मसपुर व कोहकामेटा में लगाया जाएगा आधार, आयुष्मान व राशन कार्ड शिविर
नारायणपुर, 3 दिसंबर 2024। नियद नेल्लानार अंतर्गत 4 से 7 तारीख तक शिविर लगाकर शतप्रतिशत राशन कार्ड आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। कलेक्टर बिपिन मांझी ने निर्देशित कर कहा है कि जिले के कस्तुरमेटा में 4 दिसंबर को शिविर लगाकर शतप्रतिशत राशन कार्ड सहित सभी प्रमाण पत्र बनाने निर्देशित किए हैं। शिविर का आयोजन 4 को कस्तुरमेटा में, 6 को मसपुर में और 7 दिसंबर को ईरकभट्टी के लोगों के लिए कोहकामेटा में शिविर लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री मांझी ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राशन कार्ड के लिए खाद्य अधिकारी और आधार कार्ड बनाने के लिए चिप्स के अधिकारी को निर्देशित किया है। संबंधित सभी अधिकारी अपने-अपने कर्मचारियों को शिविर में उपस्थित रहकर शतप्रतिशत लोगों का कार्ड बनाने हेतु ड्यूटी लगाने निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों को शिविर में पहुंचकर लाभ लेने हेतु आग्रह किया गया है।
