राष्ट्रीय युवा उत्सव, 9 को विकासखण्ड एवं 10 को जिला स्तरीय पर होगा आयोजन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर, 3 दिसम्बर 2024। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। साथ ही 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य के प्रतिभागी, दल की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जानी है एवं राज्य स्तरीय आयोजन की तिथि 12 से 14 जनवरी निर्धारित होने के कारण राज्य स्तर पर जिले की प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभागी, दल का चयन एवं 28वाँ राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागी, दल का चयन सीधे जिला स्तर पर किये जाने हेतु 2 चरणों में प्रथम चरण विकासखण्ड स्तर एवं द्वितीय चरण जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 9 तारीख को विकासखण्ड स्तर पर युवा उत्सव हेतु शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तथा ओरछा हेतु पोर्टा केबिन ओरछा में और जिला स्तरीय युवा उत्सव 10 तारीख को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन के सफल संचालन हेतु प्रभारी अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी को एवं सह प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को तथा विकासखण्ड ओरछा हेतु प्रभारी अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी को एवं सह प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को और जिला स्तर पर जिला खेल अधिकारी एवं सह प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा नारायणपुर को नियुक्त किया गया है। जिले में युवा उत्सव के आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रत्येक विधा हेतु 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग निर्धारित किया गया है। प्रत्येक विधा में निर्धारित संख्या के आधार पर प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। विकासखण्ड युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार, प्रतिभागी को ही जिला स्तरीय युवा उत्सव में तथा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को राज्य स्तर में भाग लेने की पात्रता होगी। यदि किसी विधा में प्रतिभागी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होता है तो उसके नीचले कम के दल अथवा प्रतिभागी को राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लने का अवसर प्राप्त होगा। प्रत्येक विधा के लिए अलग अलग मापदंड निर्धारित है तथा फिल्मी गाने एवं टेप रिकार्डेड संगीत मान्य नहीं होगा। इस हेतु इच्छुक प्रतिभागीय 08 दिसम्बर 2024 तक विधावार स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी अपने स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, आयोजन हेतु निर्धारित संबंधित स्कूल में अथवा कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर एवं ओरछा में तथा अन्य प्रतिभागी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा अथवा कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण नारायणपुर में निर्धारित प्रपत्र में पंजीयन फार्म जमा कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े