विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर प्रतिबंध

बालोद, 03 दिसम्बर 2024। विधानसभा का चर्तुथ सत्र 16 से 20 दिसंबर तक आहूत किया गया है। जिसके अंतर्गत विधानसभा चर्तुथ सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिंबध रहेगा। अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि विधानसभा के चर्तुथ सत्र के दौरान वांछित जानकारी शासन को यथा शीघ्र समयावधि में भेजने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कलेक्टर के बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करंेगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे। इसके साथ ही कार्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए उनके नाम, पदनाम, दूरभाष एवं मोबाईल नंबर की जानकारी इस कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़े