रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षकों से 13 तक आवेदन आमंत्रित

बालोद, 3 दिसम्बर 2024। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि जिले के 385 उच्च प्राथमिक शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत जुडो, कराटे, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिग, मार्शल आर्ट आदि का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षक 13 तारीख तक आवेदन पत्र का प्रारूप जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक 68 में कार्यालयीन समय में प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े