जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक 6 दिसम्बर को
राजनांदगांव 28 नवम्बर 2024। अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में मैनुअल स्कैवेंजर्स के तहत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिशेध और उनका पुनर्वास अधिनियम के तहत 6 दिसम्बर को अपर कलेक्टर कक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई है। समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
