सड़क हादस में तीन की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
महासमुंद 28 नवंबर 2024। बीती रात नेशनल हाईवे 53 छुईपाली टोल प्लाजा के पास पिकअप की ठोकर से तीन बाइक सवार की मौत के बाद शव को सड़क पर रख परिजन व सैंकड़ों ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया चक्काजाम। नेशनल हाईवे के दोनों ओर हजारों वाहनों की लगी लंबी कतार। मौके पर पहुंची पुलिस समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छुईपाली नेशनल हाईवे 53 पर टोल प्लाजा के पास कल रात करीब साढ़े 8 बजे के बीच बाइक CG – 06 GC 0179 में सवार ग्राम गिधली निवासी दुखनासन बारीक पिता नकुल बारीक, प्रशांत बारीक़ (35) पिता अमृत लाल बारीक और बानीपाली निवासी मुकेश साहू ( 22) पिता त्रिलोचन साहू जो बढ़ाई का काम कर के सरायपाली से बसना अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान रोंग साइड आ रही पिकअप CG -07 0225 ने बाइक को सामने से ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क के नीचे झाड़ियों में फेका गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल तीनों को इलाज के लिए बसना अस्पताल भेजा गया। तीनों के सिर, पैर, के अलावा अंदरुनी चोटे आई थी। जिससे इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। तीनों की मौत से आक्रोशित परिजन और सैंकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 12 बजे शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एंबुलेंस से लेकर छुईपाली टोल प्लाजा पहुंचे। ग्रामीणों ने वहां मुआवजा की मांग को लेकर शव को नेशनल हाईवे 53 रख कर चक्काजाम कर दिया। जिससे नेशनल हाईवे के दोनों ओर सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बल और तहसीलदार। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन ग्रामीण अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। इस बीच टोल प्लाजा के अफसरों ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार दिने की बात कही तो ग्रामीण भड़क उठे और वहां से अफसरों को भगा दिया।
