राजीव दीक्षित की जयंती पर स्वदेशी चिंतन संगोष्ठी 30 को

राजनांदगांव। स्वदेशी के प्रणेता राजीव भाई दीक्षित जयंती एवं पुण्य तिथि पर 30 तारीख को शाम 6 बजे मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौ रक्षा अनुसंधान केन्द्र महामाया चौक बसंतपुर में स्वदेशी चिंतन संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। गौ संस्कृति अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव द्वारा आयोजित स्वदेशी चिंतन संगोष्ठी में गौ पालकों कृषकों, स्वदेशी समर्थकों, गौ सेवकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।