एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश, 10 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

जगदलपुर 28 नवम्बर 2024। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गई है। इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं आगामी 10 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी प्रकार त्रुटि सुधारने के लिए 11 से 19 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रतिपूरित की जा सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://tribal.cg.gov.in/ तथा संबंधित जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त किया जा सकता है।