राशन दुकान संचालन के लिए 3 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 28 नवम्बर 2024। मरवाही विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान चनाडोंगरी के संचालन हेतु पंजीकृत संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में 3 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। शासन के प्रावधान के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु निर्धारित एजेंसी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, सहकारी सेवा समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, लघु वनोपज समिति एवं अन्य सहकारी संस्था को आबंटित किया जाता है, जिन्हें छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत 3 माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक संस्था अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेजों के साथ 3 दिसम्बर तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय मरवाही में प्रस्तुत कर सकते हैं।