किसान विश्वनाथ धान बेचकर चुकाएंगे अपना कर्ज, व्यवस्था व कर्मचारियों के सहयोग की तारीफ

नारायणपुर, 27 नवम्बर 2024। जिलें में वर्तमान में 17 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की ख़रीदी की जा रही है। धान बेचने आए किसान विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि उनका 3 एकड़ खेत है और बुधवार को धान खरीदी केन्द्र माहाका में 80 क्विंटल धान बेचा है। उन्होंने धान की खेती में 16 बोरा डीएफई, 16 बोरा युरिया, 5 बैग पोटाश और 5 बैग सुपर फॉस्पेट का उपयोग किया है। उनका कहना है कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शी है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण अब उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर अच्छी व्यवस्था और अधिकारियों का सहयोग देखकर खुशी हुई। अब हमें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने कर्मचारियों का सहयोग की प्रशंसा की। उनका कहना है कि उनके कुछ साथी किसानों ने पहले दिन धान बेचा उसका भुगतान दो दिन के भीतर हो गया। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों के लिए बड़ी राहत है और हमें समय पर हमारा भुगतान मिल रहा है।
किसान विश्वनाथ देवांगन ने कहा कि इस बार समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए मंडी में लंबी कतारों से बचने के लिए पहले से स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है और समर्थन मूल्य भी 31 सौ रूपये है जो हम किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। इससे हमारी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। किसान विश्वनाथ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के द्वारा किये गये व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाएं भविष्य में भी जारी रहेंगी। किसान विश्वनाथ ने बताया कि धान बेचकर वह इस राशि से अपने लिए हुए कर्ज चुकाने और खेती बाड़ी में उपयोग करेंगे। खेती किसानी के अलावा पारिवारिक कार्यों में राशि का उपयोग करते है।