महिला आयोग 28 को करेगी मामले की सुनवाई
जांजगीर-चांपा 27 नवम्बर 2024। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 28 तारीख को महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि उक्त तिथि को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से अध्यक्ष डॉ. नायक द्वारा प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।
