आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 11 दिसम्बर तक
जांजगीर-चांपा 27 नवम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियेाजना अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 के आंगनबाड़ी केन्द्र सहायिका पद रिक्त होने के फलस्वरूप 18 वर्ष से 44 वर्ष के महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आठवीं उत्तीर्ण तथा उसी वार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करना हो तो 11 दिसम्बर तक एकीकृत बाल विकास परियोजना (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) में सीधे आवेदन जमा किया जा सकता है।
