उभयलिंगी व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने 28 -29 को शिविर

बालोद, 26 नवंबर 2024। उभयलिंगी व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण एवं उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु झलमला स्थित उप संचालक समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में 28 एवं 29 तारीख को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से उभयलिंगी व्यक्तियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान शिविर में तृतीय लिंग समुदाय के लिए पहचान पत्र, प्रमाणीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।