निमधा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 नवम्बर 2024। जिला प्रशासन द्वारा मरवाही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत निमधा में 27 तारीख को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। शिविर हेतु आगामी तिथि की सूचना पृथक से प्रदान की जाएगी।
