भारतीय रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशन, 27 तक दावा-आपत्ति

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2024। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार भारतीय रेडक्रास शाखा के प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सीईओ सह जनरल सेक्रेटरी, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, के अर्द्धशासकीय पत्र के अनुसार जिले के गणमान्य नागरिकों को सूचित किया गया है कि प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया हेतु भारतीय रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशन कार्यालय कलेक्टर के सूचना पटल पर 26 तारीख को प्रकाशन किया गया है। यदि किसी भी सदस्य को आपत्ति हो तो 27 तारीख तक दावा आपत्ति आवेदनजमा कर सकते है। इसके बाद प्राप्त आवेदन आपत्तियों का निराकरण कर आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन 28 को किया जाएगा। जिसके आधार पर प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े