5.547 हेक्टेयर रकबा समर्पित

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 नवम्बर 2024/ राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से जितने रकबे में धान की फसल ली गई है, उसी का बिक्री करने और शेष रकबा समर्पण करने की अपील पर जिले के 101 किसानों द्वारा अब तक कुल 5.547 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धनौली के 43 किसानों द्वारा 1.537000 हेक्टेयर, मेंढ़ुका समिति के 15 किसानों द्वारा 2.981000 हेक्टेयर, गौरेला समिति के 9 किसानों द्वारा 0.111000 हेक्टेयर, लालपुर समिति के 7 किसानों द्वारा 0.251000 हेक्टेयर, सिवनी समिति के 7 किसानों द्वारा 0.086000 हेक्टेयर, नवागांव पेण्ड्रा समिति के 6 किसानों द्वारा 0.052000 हेक्टेयर, मरवाही समिति के 5 किसानों द्वारा 0.254000 हेक्टेयर, खोडरी समिति के 4 किसानों द्वारा 0.250000 हेक्टेयर, लरकेनी समिति के 3 किसानों द्वारा 0.014000 हेक्टेयर और भर्रीडाड़ समिति के 2 किसानों द्वारा 0.011000 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।

इन्हें भी पढ़े