कलेक्टर के मार्गदर्शन में अमृत सरोवर पर 26 को होगा संविधान दिवस का आयोजन

कोण्डागांव, 25 नवम्बर 2024। जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन में अमृत सरोवर स्थलों पर 26 तारीख को संविधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिको को संविधान के प्रति जागरूक करना और कर्तव्यों के महत्व को समझाना है। इसके साथ ही कार्यक्रम में ग्रामीणजन संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर संविधान के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लेंगे।

इन्हें भी पढ़े