फसल कटाई में देरी, कोडगार में धान खरीदी 25 से हुई शुरू
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 नवम्बर 2024। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य जिले में 14 से प्रारंभ हो गया है। पेण्ड्रा विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोडगार क्षेत्र में फसल कटाई देर से शुरू होने के कारण धान उपार्जन केन्द्र कोडगार में धान खरीदी का कार्य 25 तारीख से शुरू किया गया। कोडगार में धान विक्रय हेतु आठ किसानों को 590.80 क्विंटल धान का टोकन जारी हुआ था। 25 को पहला टोकन जारी किए गए सभी किसानों के आगमन पर उनका पुष्पहार पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। धान खरीदी के शुभारम्भ अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। पहले दिन धान विक्रय करने आए किसानों में रचनकुंवर, कमलाबाई, चन्द्रमोहन, समीरा पैकरा, कमलेश तंवर, धरमसिंह उरेती, प्रताप एवं मंगल सिंह शामिल थे।
