मुख्यमंत्री के बागबहार आगमन पर हेलीपैड में हुआ आत्मीय स्वागत
जशपुरनगर 24 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने हेलीपैड पहुंचे।
हेलीपैड पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष रामकुमार राम, जिला पंचायत सदस्य ममता भगत सहित स्थानीय प्रतिनिधि, कलेक्टर रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय को हेलीपैड से पारम्परिक जनजातीय नृत्यों के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
