उपचुनाव में जीते के लिए सीएम ने जताया आभार, कहा, जीतने वोट कांग्रेस को मिले उससे ज्यादा से भाजपा जीती

रायपुर 23 नवंबर 2024। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया है। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में 43,053 वोट पड़े हैं। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है। जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला है, उससे अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी जीते हैं। इस ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का सहृदय आभार। महाराष्ट्र में महायुति की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन में महायुति सरकार के कार्यों की जीत है। महाराष्ट्र की जनता का सहृदय आभार।