रायपुर शहर दक्षिण उप-चुनाव, सुनील सोनी 46 हजार से अधिक वोटों से जीते

रायपुर 23 नवंबर 2024। रायपुर शहर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के आकाश शर्मा को करीब 46,167 वोटों से हराया। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में 43,053 वोट पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 161 और कांग्रेस को 76 वोट मिले।