वैधानिक अंकेक्षण व परीक्षण के लिए प्री-आडिटर तथा एंपेनल्ड चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्मों से मांगे गए कोटेशन, 30 तक जमा कर सकेंगे आवेदन
दंतेवाड़ा, 22 नवंबर 2024। कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) सीएसआर योजना अन्तर्गत होने वाले विभिन्न वित्तीय एवं लेखा संबंधित कार्यों को सुदृढ़ करने तथा उचित वित्तीय प्रबंधन एंव कार्य की अति आवश्यकता को देखते हुए वैधानिक अंकेक्षण एवं परीक्षण किये जाने हेतु प्री-आडिटर तथा एंपेनल्ड चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्मों से कोटेशन 21 से 30 तारीख तक आमंत्रित किया गया है।
निविदा, कार्य के लिए अमानत राशि 20 हजार निर्धारित है। अमानत राषि कलेक्टर एंव पदेन अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के नाम से डी.डी. देय होगा। प्री-ऑडिट किए जाने हेतु योग्यता अनुसार डी. एम. एफ वैधानिक अंकेक्षण में अनुभव कम से कम 5 वित्तीय वर्ष का होना चाहा गया है। साथ ही कार्यादेश की छायाप्रति संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। प्री-आडिट द्वारा 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 में पैनलबद्ध होना आवश्यक किया गया है। साथ ही 2024-25 का एक्नॉलेजमेंट की छायाप्रति संलग्न करना, पैन नम्बर एवं जी.एस.टी. नम्बर की छायाप्रति, आयकर निर्धारण वर्ष 2023-24 की आई.टी. आर. की छायाप्रति संलग्न करना, अनिवार्य किया गया है। वर्ष 2023-24 में टर्नओवर राशि 20 लाख होना भी जरूरी है। इस संबंध में सीए द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना होगा। प्री-ऑडिट पश्चात् ऑडिट रिपोर्ट 01 सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। प्री-ऑडिट फीस 80000 हेतु दर निर्धारित है। निविदा दर, वित्तीय प्रस्ताव शब्दो एवं अंकों में लिखे होने चाहिए। काट-छाट अचवा ओव्हर राइटिंग की हुई अस्पष्ट दर प्रस्ताव अस्वीकार की जावेगी। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। इस संबंध में इच्छुक फर्मे दर सूची (कोटेशन) 30 नवंबर 2024 को अपराह्न 3 बजे तक बंद लिफाफे में कार्यालय में भेज सकती है। प्राप्त भावपत्र को 02 दिसंबर 2024 को समिति के द्वारा अपरान्ह 3 बजे खोला जायेगा।
